जहानाबाद, मार्च 23 -- अरवल, निज संवाददाता। शहीद ए आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का 95वां शहादत दिवस भाकपा एवं माकपा ने संयुक्त रूप से साम्राज्यवादी विरोध मार्च निकाल कर मनाया। भाकपा के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता) तथा माकपा के कामरेड उमेश ठाकुर के नेतृत्व में शहर में मोटरसाइकिल मार्च निकाला गया जो भाकपा कार्यालय अरवल से निकलकर खंगाह रोड होते हुए 9 नंबर पुल होते हुए पूरा अरवल बाजार भ्रमण किया। इस दौरान लोग साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, पूंजीवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद ,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ,अमर रहे। भगत सिंह तुम जिंदा हो, हम सब के संकल्पों में, जात धर्म में नहीं बटेंगे, मिल जुल कर संघर्ष करेंगे आदि नारे लगाते रहे। मार्च मधुबन पहुंचा और वहां शहीद ए आज़म भगत के प्रतिभा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिला सचिव कामरेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.