हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैलपोखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय बच्चीनगर में नवनिर्मित भवन का सोमवार को लोकार्पण किया गया। करीब 25.69 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन का उद्घाटन विधायक बंशीधर भगत ने किया। विधायक ने पट्टिका का अनावरण कर भवन को छात्र-छात्राओं को समर्पित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। बच्चों को बेहतर व सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पुराना भवन जर्जर होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिसे देखते हुए नया भवन बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसंवाद में उन्होंने क्षेत्रवासियों की सड़क, पेयजल और विद्युत समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा...