हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दोहनिया में मंगलवार को भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम हुआ। विधायक बंशीधर भगत ने दस से अधिक ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भगत ने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और विकास की नीति पर कार्य करती है। उन्होंने नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को गांव स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया। वहीं, ग्राम प्रधान प्रेमा बिष्ट और प्रधान प्रतिनिधि महिपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विधायक भगत के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी कार्यों से ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.