मुरादाबाद, मार्च 28 -- जे.आर.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल सिरसवां हरचंद में शानिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुंदर सिंह ,कैलाश भट्ट , केशव चंद्र शर्मा ,मानपुर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह,रणवीर सिंह, रामपाल सिंह यादव ,केंद्रीय विद्यालय से पधारीं सुषमा यादव , विद्यालय के अध्यक्ष सचिन कुमार यादव , कोषाध्यक्ष रवि कुमार यादव, प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किरणपाल सिंह द्वारा किया गया।विद्यालय प्रबंधक सुरजीत कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित का स्वागत करते ह...