भगतपुर में युवती ने पंखे पर फंदा लगाकर दी जान
मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़पुरा मझरा कुरी में एक युवती ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पाकर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। बुधवार की देर शाम पिता नन्हे सिंह अपने परिजनों के साथ किसी काम से घर पर बाहर गए थे। घर पर उनकी पुत्री ओम भारती 26 वर्ष व उनकी पत्नी मौजूद थी। काफी देर तक ओम भारती के घर में नजर ना आने पर उसकी मां को चिंता हुई, जिसके बाद उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा , तो एक कमरा बंद था, कमरा खोलने पर उन्होंने देखा कि कमरे में लगे पंखे पर फंदे पर ओमभारती लटकी हुई थी, बेटी को पंखे में लटका देख मां ने शोर मचा कर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों फंदे को काटा और युवती ओमभारती को काशीपुर स्थित एक अस्पताल में ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.