भगतपुर में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक रौंदा,एक की मौत
मुरादाबाद, जून 3 -- मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर सुबह बुधवार को बाजपुर से मुरादाबाद के बीच चलने वाली तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी,जिसमें एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो को गंभीर हालत में मुरादाबाद भेजा गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक सुचारू कराया और वहीं पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवक के भाई और घायल दोस्तों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक के भाई महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर बुधवार सुबह मानपुर चौकी के सिरसवांहरचंद गांव के पास बाजपुर-मुरादाबाद के बीच चलने वाली प्राइवेट बस ने सामने से बाइक पर आ रहे ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.