मुरादाबाद, मार्च 21 -- काशीपुर दलपतपुर मार्ग पर डूंगरपुर चौराहे के नजदीक शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खैरखाता गांव निवासी फायम अली 35 बर्ष शुक्रवार को पत्नी के साथ भोजपुर नगर से अपने गांव वापस आ रहे थे। बताया कि रात करीब 8 बजे जैसे ही वे डूंगरपुर चौराहे के नजदीक पहुंचे, तभी एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फायम अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची एवं इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने फायम को मृत घोषित कर दिया...