मुरादाबाद, मार्च 15 -- क्षेत्र के ग्राम उदमावाला के जंगल में रविवार की सुबह एक ग्रामीण के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर एसपी देहात, सीओ ठाकुरद्वारा व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंची। इस संबंध में खेत स्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम उदमावाला निवासी किसान विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने खेतों पर गए थे। बताया कि वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि खेत में गोवंशीय पशु का सिर व खाल थी। इसके बाद उन्होंने भगतपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर भगतपुर एसपी देहात व सीओ ठाकुरद्वारा, पशु चिकित्सा अधिकारी व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस संबंध में किसान विक्रम ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी,जिसके पर भगतपुर पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.