बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बलिया, एक संवाददाता। सरकार के निर्देश पर गुरुवार को बलिया प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर पंचायत में जिला सहकारिता पदाधिकारी भुवनेश्वर झा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वे सबसे पहले पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय तांती टोला पहुंचे, जहां केवल प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी ही उपस्थित मिलीं। अन्य शिक्षकों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कारण पूछा, जिस पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि कुल छह शिक्षकों में से दो जनगणना कार्य के सिलसिले में बीआरसी गए हैं, जबकि शेष अवकाश पर हैं। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया कि मध्यान भोजन के बाद कुछ बच्चे घर लौट गए हैं। इस पर जांच अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पंचायत के वार्ड नंबर 1 से 6 तक नल-जल योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.