संभल, नवम्बर 15 -- भगतजी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्या नेहा मलय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रार्थना के बाद बच्चों को पिकनिक व विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के लिए भेजा गया। इस बीच कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण से संबंधित फिल्म दिखाई गई। इसके बाद बच्चों ने खेल, ज़ुम्बा, ओपन डांस, बैलगाड़ी व घुड़सवारी, ट्रैक्टर राइड आदि में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रबंध समिति के सर्वेश भगतजी, विमलेश वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय व पारुल वार्ष्णेय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.