औरंगाबाद, जून 11 -- दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पर पिछले दो दिनों से लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से आम लोगों, मरीजों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से लेकर दोपहर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। बताया जाता है कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ट्रैफिक गार्ड की तैनाती नहीं रहने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

ट्रैफिक व्यवस्था का प्रभाव भखरुआं मोड़ शहर का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है, जहां से दाउदनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग, पटना मार्ग, दाउदनगर गया जी मार्ग और आस-पास के कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवाजाही होती है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था कमजोर पड़ते ही पूरा इलाका जाम की चपेट में आ जाता है। बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था...