औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद के पास बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह पर दीप जलाने के बाद अतिथियों को गुलदस्ता एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काराकाट के सांसद राजाराम सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ वीरेन्द्र सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, डॉ अनिल यादव, माले के टाउन सचिव बिरजू चौधरी और कयूम अंसारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टुल्लू रावत ने की, जबकि संचालन शिवाधार देव ने किया। सांसद राजाराम सिंह ने भखरुआं मोड़ पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि इसके लिए विभागीय स्तर पर पहल की जाएगी और संबंधित चीफ इंजीनियर से बात कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत टाउन हॉल में दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.