इटावा औरैया, मई 16 -- बकेवर। यमुना नदी के किनारे बीहड़ में बसे नवादा खुर्दकला में नौ दिवसीय रासलीला में सातवें दिन भक्त प्रहलाद की लीला का मंचन किया गया। लीला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि पिता अधर्म के मार्ग पर चले तो पुत्र का कर्तव्य है कि वह उसे सही राह दिखाए। भक्त प्रहलाद ने भगवान विष्णु की भक्ति से अपने पिता को मोक्ष दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप स्वयं ब्रह्म को आना पड़ा। वृंदावन से आए रासलीला मंडल के कलाकारों ने मंडलाधीश भगवानदास महाराज के नेतृत्व में भगवान की बाल लीलाओं का मंचन किया। ग्रामीणों ने भगवान कृष्ण का पूजन कर पुष्प अर्पित किए और व्यास पीठ का भी पूजन किया। रासलीला में व्यास दिनेश शर्मा, अरूण शर्मा, राजवीर शर्मा, दीवान शर्मा, पवन शर्मा, कन्नू शर्मा, बागेश शर्मा, लालाराम शर्मा द्वारा प्रस्तुत...