भक्त प्रहलाद की कथा सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
इटावा औरैया, मार्च 23 -- बकौली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को कथावाचक पं. चंद्रशेखर द्विवेदी ने भक्त प्रहलाद की प्रेरणादायक कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि सच्ची श्रद्धा और अटूट विश्वास से भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। पं. द्विवेदी ने कहा कि हिरण्यकश्यप जैसा अत्याचारी पिता भी प्रहलाद की भक्ति को डिगा नहीं सका। प्रहलाद ने हर परिस्थिति में भगवान विष्णु का स्मरण किया और अंततः भगवान ने नृसिंह अवतार लेकर अपने भक्त की रक्षा की। जब-जब धर्म पर संकट आता है तब-तब भगवान स्वयं अपने भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। इस मौके पर रजनी पांडेय, नेहा पांडेय, विनायक पांडेय, रमेशचंद्र, प्रदीप, ब्रजेश, विवेक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.