भक्त को ईश्वर के करीब ले जाता है संतों का सानिध्य:प्रपन्नाचार्य
सहारनपुर, मई 14 -- बेहट। गांव कम्बोहमजरा के श्री हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा में बुधवार को कथा व्यास पंडित संजय प्रपन्नाचार्य ने कहा, कि संतों के सानिध्य से जीवन में आध्यात्मिक जागृति, मानसिक शांति व वैचारिक परिवर्तन होता है। यह दिव्य संगति सत्य का बोध कराती है, मन की नकारात्मकता को दूर करती है, और भक्त को ईश्वर के करीब ले जाकर जीवन को सार्थकता प्रदान करती है। उन्होंने कहा, कि जीवन में संत कृपा प्राप्त हो जाए, तो मनुष्य मानव से महामानव बन जाता है। भगवान श्रीराम ने संतों की खोज कर उनका सानिध्य प्राप्त किया। बाल्यकाल मे गुरु वशिष्ठ से शिक्षा, तरुण अवस्था में विश्वामित्र जी से योग, शास्त्र और शस्त्र ज्ञान, युवावस्था में जनकपुर की यात्रा मे शतानंद जनक और परशुराम जी, वनवास काल में भारद्वाज अत्रि वाल्मिकी आदि ऋषियों से शस्त्रास्त्र महाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.