गंगापार, अप्रैल 8 -- कोहड़ार बाजार में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। कथा आचार्य श्याम सुन्दर दास ने कहा कि भागवत कथा सभी पुराणों में श्रेष्ठ ग्रन्थ है। इस कथा के सुनने से मानव का कल्याण हो जाता है। कथा आचार्य ने कहा कि भक्ति में शक्ति निहित है, भक्त की रक्षा के लिए भगवान सदैव तत्पर रहते हैं। इस मौके पर गंगा प्रसाद मिश्र, नित्यानंद उपाध्याय, लालजी द्विवेदी, प्रेमवती द्विवेदी, अनिल कुमार पांडेय, सिद्धान्त तिवारी, राजेश द्विवेदी, हरी जैन, अश्वनी जैन, गोविन्द मिश्र, विमलेश कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.