भक्त और भक्ति हो तो केवल प्रहलाद जैसी
मुरादाबाद, जून 4 -- श्री बालाजी धाम सम्राट अशोक नगर के सानिध्य में ग्लैक्सी बैंक्वट हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास एवं महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने कथा का आरंभ भजनों से किया। उन्होंने कहा व्यक्ति के नाम के अनुरूप उसके गुण होते हैं। महाराज ने कहा भक्ति और भक्त प्रहलाद जैसा होना चाहिए, तमाम कष्ट सहकर भी अडिग रहा और नारायण प्रभु को पाया। स्वामी संजयनंद गिरी ने आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व आचार्य गणेशानंद ने आचार्यों के साथ पूजन कराया। मनोज गुप्ता, राजेश रस्तोगी, अरविंद जौनी, विपिन रस्तोगी, विशेष गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, नितिन मित्तल,विनोद राय, ठाकुर देश राज आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.