मथुरा, फरवरी 23 -- धर्मनगरी में रंगीली होली महोत्सव की तैयारियां चरम पर पहुंच चुकीं हैं। विश्वविख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर सहित विभिन्न मंदिर-देवालयों जोर-शोर से होली महोत्सव मनाने की व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही हैं। ठाकुरजी के सेवायत इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी के अनुसार बांकेबिहारी मंदिर में रंगोत्सव 27 फरवरी रंगभरी एकादशी से शुरू होगा, जो 2 मार्च चतुर्दशी की रात्रि तक लगातार चलेगा। इस रसीले महोत्सव में ठाकुरजी रंग-ग़ुलाल से होली खेलते हुए अद्भुत आनंद उठाएंगे। उत्सव में भक्तों पर बरसाने के लिए टेसू के फूलों से बना प्राकृतिक रंग तैयार किया जाएगा। मंदिर के परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन होली कक्ष में इसके लिए विशेष भट्ठी बनाई जा रही हैं। यहां लोहे की बड़ी-बड़ी कढ़ाइयों में टेसू के फूल को उबालकर गुनगुना रंग तैयार किया जाएगा। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.