सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक व संचालक गुरुदेव आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी डॉ. सर्वेश्वर ने आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली पर गहन विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अवसाद और डिप्रेशन मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बनते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि दिनभर की थकान के बावजूद लोग नींद की गोलियों के सहारे सोने को मजबूर हैं। स्वामी डॉ. सर्वेश्वर ने कहा कि यह आज के समाज की सबसे बड़ी विडंबना है कि मनुष्य ने खाने के लिए तरह-तरह के व्यंजन तो जुटा लिए, लेकिन सच्ची भूख और संतोष नहीं कमा पाया। मखमली गद्दे खरीद लिए, पर आंखों में नींद नहीं रही। तन के लिए सुख-सुविधाएं इकट्ठी कर लीं, लेकिन मन का चैन खोता चला गया। परिणामस्वरूप समाज में दुख, अवसाद और डिप्रेशन तेजी से बढ़ रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.