भक्तों ने हनुमान बाबा पर चढ़ाया चोला
बदायूं, अप्रैल 29 -- नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार की सुबह नगर की बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। बाबा का भोग लगाया गया। आरती के यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा समेत बाबा के भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर मंगलवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल हनुमान बाबा को चोला चढ़ाया जाएगा। जिसके पश्चात भव्य आरती का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- बलदेव धाम आज धार्मिक कार्यक्रम, भंडारा आरती के उपरांत ललितेश्वरानन्द महाराज के सानिध्य में सुंदरकांड पाठ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.