बदायूं, मई 24 -- नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर शनिवार की सुबह नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार एवं गुधनी-खौंसारा स्थित श्री सिध्दपीठ बालाजी दरबार बलदेव धाम पर भक्तों ने चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बाद में प्रसाद का वितरण भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...