हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी। बिठौरिया नंबर-1 स्थित शिवकाली धाम मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा के पांचवें दिन व्यास आचार्य कृष्णानंद शास्त्री ने मां दुर्गा की उत्पत्ति और चंड-मुंड वध का प्रसंग सुनाया। रविवार को मुख्य यजमान सुरेन्द्र सिंह बिष्ट और गौरव बिष्ट ने पूजन किया। आचार्य हरि ओम जोशी, दीप चन्द्र और धीरज पांडे ने मंत्रोच्चारण कराया। संगीत मंडली के मोहित, दीपक, नीरज और रमेश के भजनों पर भक्त झूम उठे। विशेष आकर्षण के रूप में प्रसाद चूल्हे पर लकड़ी जलाकर पारंपरिक विधि से तैयार किया जा रहा है। इस दौरान सचिव दीपक बिष्ट, कोषाध्यक्ष केसी त्रिपाठी, रमेश चन्द्र पांडे, हिम्मत सिंह, गोपाल डसीला, प्रकाश कांडपाल, ललित तिवारी, रमेश तिवारी, कानू बिष्ट, कुसुम त्रिपाठी, दीपा, रैनू, दलीप सिंह और मंजू बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...