बिजनौर, मार्च 1 -- साई मंदिर पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। साई मंदिर पर भक्तों ने फूलों की होली खेली। होली के भजनों पर महिला व पुरुष श्रद्धालु थिरके। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा फूलों से होली खेली। मंदिर व्यवस्था में राजेंद्र गौतम, अरुण कुमार खन्ना, शिव कुमार, अशोक कुमार अग्रवाल, पंडित नरेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, योगिता शर्मा, कुसुम लता अग्रवाल,उमा गौतम, उषा शर्मा, शशि शर्मा, संगीता भटनागर, गीता शर्मा, नेहा, जूली, अनु शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...