हल्द्वानी, मार्च 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। श्री श्याम महिला व मित्र मंडल एवं सखी मंडल की ओर से आयोजित श्री रंगीला श्याम महोत्सव में भजनों की गंगा बही। शुक्रवार रात्रि से शनिवार सुबह तक चली भजन संध्या में कोलकाता के विख्यात भजन सम्राट केशव मधुकर और हल्द्वानी के विवेक शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। महोत्सव में शीश के दानी की अमर कथा पर आधारित नृत्य नाटिका, चुनरी उत्सव, 56 भोग और अखंड ज्योति के दर्शन किए गए। इस दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, मधु अग्रवाल, आशा गोयल और डॉ. प्रमोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...