सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को भक्तों ने मातारानी के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता का दर्शन पूजा किया। इस दौरान मंदिरों में मातारानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर मां से आशीर्वाद लिया। राबर्ट्सगंज नगर स्थित देवी मंदिरों में सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ मातरानी के दर्शन पूजन को उमड़ी रही। भक्तों ने मातारानी के दर्शन पूजन कर जयकारे लगाए। राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, सातो शीतला मइया मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और बरकरा गांव स्थित काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें स्कंदमाता स्वरूप का पूजन अर्चन किया। वहीं डाला स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए अलसुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.