हापुड़, सितम्बर 26 -- भाद्रपद पूर्णिमा पर विभिन्न प्रांतों से आए लाखों भक्तों ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दिवंगत पितरों का तर्पण किया। महानगरों से आए लोगों ने गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र का दान किया। भाद्रपद पूर्णिमा के मद्देनजर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जिलों के भक्तों का आगमन शुक्रवार की देर शाम को ही प्रारंभ हो गया था, जिसके चलते तीर्थनगरी में चौतरफा चहल पहल और बाजारों में रंगत बढ़ गई थी। सैकड़ों धर्मशाला, मंदिर और आश्रम परिसर फुल होने से हजारों भक्तों को मुख्य बाजार, शिवचौक, रेलवे रोड, पक्के बांध समेत विभिन्न स्थानों पर रात बिताने को मजबूर होना पड़ा।अर्धरात्रि यह भी पढ़ें- Sahibganj News: भादो पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई उत्तर वाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी होने पर अधिकांश ...