महोबा, मार्च 21 -- महोबा,संवाददाता। चैत्र नवरात्रि पर भक्तों ने माता के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना करते हुए सुख समृद्धि मांगी। नवरात्रि पर मंदिरों में कन्या पूजन, भंडारा शुरु हो गए है। शादी विवाह सहित मांगलिक कार्य भी शुरु हो गए है। शहर की आराध्य देवी माता चंद्रिका के दरबार में भक्त माथा टेंकने के लिए पहुंच रहे है। शनिवार को नवरात्रि के तीसरे दिन सुबह से देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने का सिलसिला शुरु हो गया। आदि शक्ति माता चंद्रिका के दरबार में आने वाले भक्त की मां झोली खुशियों से भर देती है। मंदिर में मां के नौ स्वरूप विराजमान है जिनकी पूजा भक्तों के द्वारा की जा रही है। मंदिर परिसर के बाहर मेला में महिलाओं ने गृहस्थी की सामग्री की जमकर खरीददारी की। बच्चों ने झूला आदि का आनंद लिया। मिशन शक्ति टीम के द्वारा महिलाओं को जागरुक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.