जामताड़ा, अक्टूबर 1 -- भक्तों ने पुष्पांजलि कर मां की आराधना की करमाटांड़,प्रतिनिधि। नवरात्र के आठवें दिन मां अंबे की भक्ति का सैलाब उमड़ा। मंगलवार को दिनभर जहां मां के भक्तों का पूजा पंडाल व मंदिरों में तांता लग रहा। वहीं शाम होते ही पंडाल व प्रतिमा के दर्शन को लोग उमड़ पड़े। देवी के भक्तों ने पुष्पांजलि कर मां की आराधना की। साथ ही सुख, समृद्धि, आरोग्य व शांति की कामना की। वहीं शाम में शहरभर के भव्य पंडाल और दिव्य प्रतिमा को देख लोग अभीभूत हुए। महिला, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने मेले का लुत्फ उठाया। सुबह से ही देवी मंदिर और पूजा पंडालों में भक्तों का जुटान हुआ। महागौरी की विधि-विधान से पूजा की गई। वैदिक मंत्रोचार, शंख ध्वनि और माता के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हुआ। पूजा की थाली सजाकर देवी मंडप पहुंची महिलाओं ने बारी-बारी से पूजा की। मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.