भक्तों ने निकाली हनुमान जी की शोभायात्रा
बांदा, जून 23 -- बांदा। श्री राम दरबार मंदिर कटरा की पांचवीं वर्षगांठ पर अखंड रामचरित मानस पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ। भक्तों ने गाजेबाजे के साथ श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह पूजन और पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान पटाखे और डोल नगाड़ा के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए और जयकारे लगाए। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल सिंह, महासचिव सोनू त्रिपाठी डा.एसके वाजपेई, डा.अशोक त्रिपाठी, डा. संतोष पटेरिया,निखिल सक्सेना,रोहन सिन्हा एडवोकेट, विजय ओमर, राहुल सर्राफ, प्रदुम्न दुबे लालू, अवध नारायण तिवारी,आशुतोष त्रिपाठी एडवोकेट, आनन्द गुप्ता, शाशांक द्विवेदी, कल्लू प्रजापति, मोहनदास गुप्ता आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.