भक्तों ने दान-पुण्य के बाद माता से मांगा आशीष
बांदा, मार्च 24 -- बांदा । संवाददाता नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप के दर्शन को भक्तों का हुजूम उमड़ा। शहर के सिद्धपीठ देवी मंदिरों में सुबह की भोर से भक्तों का हुजूम उमड़ा। भक्तों ने दान-पुण्य के बाद मां की अराधना कर मनौती मांगी। मान्यता है कि मां कात्यायनी की भक्ति और उपासना से मनुष्य को सहज ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।नवरात्र के छठवें दिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों के पंडालो में सुबह से देर रात तक कार्यक्रम चलते रहे। देवी कात्यायनी के जयघोष से मंदिर गुंजायमान रहे। दुर्गा पूजा के छठवें दिन देवी भक्तों ने माता कात्यानी की अराधना की। यज्ञाचार्य पं.रमेश अवस्थी ने बताया कि इस दिन साधक का मन आज्ञा चक्र में स्थित रहता है। ऐसे में भक्त को सहज भाव से मां के दर्शन प्राप्त होते हैं। मां कात्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.