भक्तों ने दहकते अंगारे पर चल दिखाई भगवान शिव के प्रति हठभक्ति
सराईकेला, मई 4 -- राजनगर, संवादाता । राजनगर के नेटो में बुद्ध पूर्णिमा पर चड़क पूजा धूमधाम से मनाई गई। पूजा के दौरान शुभ घट, भक्त स्नान एवं यात्रा घाट, हनुमान घट, गइरा भार, कालिका घट एवं रात्रि में मानभूम शैली छऊ नृत्य का आयोजन हुआ। छऊ नृत्य सुबह तक चला। भक्तों ने गइरा भार का पूजन कर क्षेत्र व गांव की खुशहाली की कामना की। भगवान शिव की आराधना को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस अवसर पर मेला के साथ आदिवासी शॉर्ट ड्रामा व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूजा के बाद भोक्ता टांगा व रजनीफुड़ा का आयोजन किया गया। भोक्ताओं ने बताया कि रजनीफुड़ा एवं भोक्ता टांगा मन व आत्मा की शांति के लिए शरीर को बेहद कष्ट देने वाली परंपरा है। यह भी पढ़ें- झारखंड की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा है छऊ नृत्य : विधायक विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.