भदोही, फरवरी 15 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज समेत ग्रामीण अंचलों में स्नान, दान और ध्यान का पर्व महा शिवरात्रि हर्षोल्लास पूर्वक परम्परा गत ढंग से मनाया गया। रामपुर गंगा घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर बड़ी संख्या मे लोगों ने पूण्य की डुबकी लगाई। शाही स्नान पर शुभ मुहूर्त मे गंगा मे डूबकी लगाने के लिए अधिकाशंत: लोग प्रयागराज पहुंच कर संगम मे स्नान पूण्य अर्जित किया। रामपुर, गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहागीराबाद, भवानी पुर, बरजी, डेरवा गंगा घाट पर स्नान करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवानों की तैनाती बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.