रामपुर, मार्च 23 -- रामपुर में भक्तों ने मां भगवती के पाचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से मां के पाचवें स्वरूप स्कंदमाता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिरों में मां के भजनों की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं में इसको लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया। भक्तों ने माता का रोली से तिलक कर पुष्प व फल अर्पित कर नवरात्र व्रत कथा का पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...