अल्मोड़ा, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा की। माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस दौरान नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में देवी के मंदिर मां के जयकारों से गुंजायमान रहे। शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। हल्की धूप के बीच सुबह सवेरे लोगों ने स्नान ध्यान कर मां की आराधना की। वहीं, अनेक भक्त घरों से निकलकर देवी के मंदिर पहुंचे। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही शंख, घड़ियाल बजने लगे। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी के साथ श्रंगार सामग्री अर्पित की। नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी मंदिर, बानड़ी देवी मंदिर, कसारदेवी मंदिर, स्याहीदेवी मंदिर आदि में भक्तों का तांता लगा रहा। दिन भर मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में कुलदेवी के मंदिरों में ...