लातेहार, जून 21 -- बेतला, प्रतिनिधि। सरईडीह में शिवमंदिर के 5वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भक्तों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा से महादेव शिव की पूजा-अर्चना की। बाद में मंदिर की विधिवत परिक्रमा कर परिजनों की खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इसमें सरईडीह, पोखरी, बेतला, कोलपुरवा, कुटमू, केचकी, कंचनपुर आदि गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। इधर, मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सोमवार को पूजन-हवन और भंडारे के साथ वार्षिकोत्सव समापन हो जाने की बात बताई। यह भी पढ़ें- शिवमंदिर के पांचवें वार्षिकोत्सव पर श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...