बुलंदशहर, मार्च 22 -- क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों में नवरात्र के चौथे दिन कूष्मांडा मैया की पूजा की गई। मैया को मालपुए का भोग लगाया गया। नवरात्र में मैया के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा की गई। खुर्जा के श्रीनव दुर्गा शक्ति मंदिर में मैया को मां कूष्मांडा के स्वरूप में सजाया गया। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा से बुद्धि का विकास होता है। साथ ही जीवन में निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है। संस्कृत में कुम्हड़े को कूष्मांडा कहते हैं। इसके चलते मां दुर्गा के इस रूप को कूष्मांडा कहा जाता है। मैया कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाया गया। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर मैया के कूष्मांडा स्वरूप के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी कमल शर्मा ने बताया कि मैया का निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.