रामपुर, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा ब्रह्मचारिणी माता की आराधना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की कुशलता के लिए कामना की। शुक्रवार को श्रद्धालुओं द्वारा नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा जी के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता का गुणगान किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा माता ब्रह्मचारिणी जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला डाम कालोनी स्थित मां दुर्गा पंचायती राज भवानी मंदिर, माता महाकाली मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री पीतांबरा देवी मंदिर, मोहल्ला कायस्थान स्थित मढ़ी वाला मंदिर, माता मनोरमा मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, रामपुर रोड पर शिव मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई। वहीं मोहल्ला डाम कालोन...