आगरा, अप्रैल 4 -- कस्बा के बाग पंचायती में चल रही नौ दिवसीय श्री महाशिवपुराण कथा के तीसरे दिन कथावाचक ने शिव की महिमा का बखान किया। कथा व्यास आचार्य गणेशानंद ने बताया कि यह पवित्र ग्रंथ अनादि काल से मानव समाज को धर्म, ज्ञान और भक्ति का मार्ग दिखाता आ रहा है। उन्होंने बताया कि महाशिवपुराण में लगभग 24 हजार श्लोक और सात संहिताएं वर्णित हैं, जिनमें प्रथम संहिता विदेश्वर संहिता के नाम से जानी जाती है। इस दौरान आयोजक सर्वेश गुप्ता, स्कंद महाजन, मनोज कुमार गुप्ता, बबिता गुप्ता, चेतन महाजन, सुनीता गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, सुमित, अनीशा गुप्ता, विजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, ममता गुप्ता, अनुराधा, राजीव, अशोक गुप्ता, सचिन गुप्ता समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.