महोबा, मार्च 20 -- महोबा,संवाददाता। चैत्र नवरात्रि पर भक्त माता की आराधना कर रहे है।भक्तों ने माता के दूसरे स्वरूप ब्रम्हचारिणी की आराधना की है। नवरात्रि पर धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला तेज हो गया है। लोगों ने कन्या पूजन सहित भंडारा कराने की तैयारियां शुरु कर दी है। बाजार में नवरात्रि को लेकर चहल पहल बढ़ गई है। नवरात्रि पर माता की भक्ति भक्तों के सिर चढ़कर बोल रही है। महिलाओं ने घरों में घट की पूजा कर माता की आराधना शुरु की है। सुबह से देवी मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो जाता है। नवरात्रि पर शादी विवाह के लिए तैयारियां सहित अन्य मांगलिक कार्य भी तेज हो गए है। महिलाओं ने माता का श्रंगार कर अखंड सौभाग्य मांगा। चरखारी स्थित मा मदारन देवी माता के दरबार में भक्तों की भीड़ जुट रही है। मां भक्तों के कष्टों को हरने के लिए पहाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.