मोतिहारी, मार्च 31 -- मोतिहारी, मोसं। भगवान हमेशा भक्तों के वश में होते हैं। जब भक्त उनको पुकारता है, भक्त की पुकार पर भगवान उस स्थान पर पहुंच कर सहायता प्रदान करते हैं। ये बातें नरसिंह बाबा मंदिर परिसर के बगल में स्थित गांधी पार्क में अपने चौथे दिन के प्रवचन में वृंदावन से पधारी साध्वी भक्ति प्रभा ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कही। उन्होंने माता पार्वती के जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि दक्ष पुत्री सती का ही शैलपुत्री पार्वती के रूप में प्रादुर्भाव हुआ था। माता पार्वती के जन्म के समय देवर्षि नारद का हिमवान के घर पहुंचना और माता पार्वती के हस्त रेखा देखकर उनके भविष्य का वर्णन करना परोक्ष रूप से श्रद्धा एवं विश्वास की पृष्ठभूमि थी। कथावाचिका ने उसके बाद भगवान शिव के जगत प्रसिद्ध विवाह की अलंकारिक व्याख्या इतने सधे हुए अंदाज में रखी कि उपस्थित ज...