मथुरा, नवम्बर 26 -- कालीदह क्षेत्र स्थित राधा कृपा आश्रम में लाला सट्टनलाल अग्रवाल परिवार के द्वारा ठाकुरश्री ब्रजवल्लभ लाल महाराज एवं सद्गुरुश्री संत मां ब्रजदेवी के सानिध्य में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को श्रीगिरिराज लीला प्रसंग की कथा श्रवण कराया गया। व्यासपीठ से संत प्रेमधन लालन महाराज ने कहा कि गिरिराज गोवर्धन महाराज साक्षात भगवान श्रीकृष्ण के ही प्रतिरूप हैं। उनमें और श्रीकृष्ण में कोई भेद नहीं है। इससे पूर्व रमेश भाई ओझा और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक मुकुल गोयल ने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर श्रीमद्भागवत महापुराण ग्रंथ की आरती की। श्रीकृष्ण की नयनाभिराम और चित्ताकर्षक झांकी के दर्शन कराए गए। गिरिराज गोवर्धन को छप्पन भोग अर्पित कर उसका प्रसाद वितरित किया गया। इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.