बेगुसराय, मार्च 26 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा राधाकृष्ण मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीशत चंडी महायज्ञ मंडप में चिलचिलाती धूप पर आस्था भारी दिख रहा है। सुबह से देर रात तक हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ और परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। पूरे दिन वेदों,पुराणों के मंत्रोचारण से क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।अपनी मनोकामना को लेकर प्रतिदिन श्रद्धालुओं का हुजूम बढ़ रहा है। बुधवार की रात अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रेमाचार्य पीतांबर जी महाराज ने श्रीकृष्ण लीला को विस्तार से बताया। कहा कि भक्तों के कष्ट निवारण के लिए भगवान अवतार लेते हैं। कहा कि भागवत में सभी समस्याओं का समाधान है। कालिया नाग और श्रीकृष्ण प्रसंग,वासुदेव कंश प्रकरण को भी विस्तार से रखा।कहा कि संगति का असर जीवन में बहुत होता है। बच्चों का नाम भागवत संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.