सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर। राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य श्री खाटू श्याम पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि खाटू श्याम बाबा अत्यंत शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं, जो अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित पालकी यात्रा का शुभारंभ शिव विहार स्थित श्री सिद्ध शिव मंदिर से हुआ। शिव विहार क्षेत्र में भक्तों ने पालकी का भव्य स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते हुए जय श्री श्याम के जयघोष लगाते रहे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पालकी यात्रा शिव विहार कैंपस, आवास विकास, शारदानगर और दुर्गा विहार कॉलोनी से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा का...