गंगापार, मार्च 9 -- श्रीरामचरितमानस सम्मेलन समिति, सहसों के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन आचार्य सतानंद ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराया। उन्होंने सूत जी महाराज के वैराग्य, सनकादि ऋषियों को भगवान के उपदेश, पृथ्वी पर प्रभु के 24 अवतार तथा शुकदेव जी द्वारा राजा परीक्षित को भागवत श्रवण जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। आगे बताया कि जब-जब भक्तों पर संकट आया तब-तब भगवान ने मत्स्य, कच्छप, वाराह, नरसिंह, वामन, राम और कृष्ण सहित अनेक अवतार लेकर धर्म की रक्षा की। इस मौके पर आशीष केसरवानी, राकेश तिवारी समेत सतीश केसरवानी, रामबाबू केसरवानी, सत्यम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.