मुरादाबाद, फरवरी 21 -- इच्छा पूर्ति सिद्ध पीठ के महंत एवं पीठाधीश्वर डा.प्रशांत गुरु ने कहा कि महाकाल भक्त के आधीन हैं। भक्ति से ही उन्हें मनाया एवं पाया जा सकता है। यह तो एक लोटा जल और बेलपत्री मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसके बाद पारकर रोड पर महाकाल सेवक संघ की महाकाल रसोई आरंभ हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संचालन उप महंत मोहित राज गुप्ता ने किया। सुशील शर्मा, प्रेम प्रकाश, आशीष चित्रांश, सुनील शर्मा, कमल कुमार, मनुराज गुप्ता,बीना गुप्ता, अमरजीत सिंह, अंकित गुप्ता, शिव कुमार, ममता शर्मा आदि व्यवस्था में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.