कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने जिले के सिराथू तहसील स्थित कड़ा धाम के कुबरी गंगा घाट को नई पहचान देते हुए आरती स्थल का विकास कार्य लगभग पूर्ण करा दिया है। करीब 2.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करवाएगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इक्यावन शक्तिपीठों में से एक मां शीतला धाम मंदिर श्रद्धालुओं के प्रमुख आस्था का केंद्र है। यह विकास कार्य उसी श्रद्धा और सुविधा को समर्पित है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कौशाम्बी जिला धार्मिक, पर्यटन मानचित्र का जगमगाता सितारा है। भगवान बुद्ध की भूमि, हिंदू आस्था का भी बड़ा केंद्र है। कुबरी घाट धार्मिक महत्व से जुड़ा स्थल है। आगंतुकों को धार्मिक क्रियाकलापों में किसी प्रकार की पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.