मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। लाइनपार में स्थित श्रीशिव मंदिर में 531वीं श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चौथे दिन बुधवार को वैष्णवाचार्य धीरशान्त अर्द्धमौनी ने बताया कि भगवान के नाम की महिमा इतनी पवित्र है कि इनका नाम कैसे भी लिया जाए, वह मुक्त कर ही देता है। जो परिहास और उपहास आदि के द्वारा भगवान विष्णु के नाम लेते हैं। वे मनुष्य भी कृतार्थ हैं। भक्तों की रक्षा करने के लिए ही भगवान अवतार लेते हैं। इस अवसर पर रघुराज सिंह, आनंद चौधरी, शानू रसिक, ममता सैनी, ध्यान सिंह सैनी, किरन सिंह, प्रीती सिंह, मनोज सैनी, दीपक सैनी, राजेन्द्र सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, रामौतार सिंह, बैनीराम सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.