मुंगेर, अप्रैल 10 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौनियां स्थित काली मंदिर के प्रांगन में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को कथा वाचिका श्रेयांशी पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि, जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना एवं अपने भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। कथा वाचिका ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए माखन चोरी, पूतना वध, शकटासुर वध एवं कालिया नाग दमन जैसे प्रसंगों को सरल और रोचक शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन का विषय नहीं हैं, बल्कि उनमें गहरे आध्यात्मिक और नैतिक संदेश छिपे हुए हैं, जो मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.