सिद्धार्थ, मार्च 24 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र शक्ति आराधना का महापर्व है। इन दिनों आदिशक्ति की पूजा, उपासना की हिंदू धर्म में सदियों पुरानी परंपरा चली आ रही है। उस्का बाजार- नौगढ़ मार्ग से थोड़ी दूर पर स्थित प्राचीन समय माता मंदिर मधवापुर नवरात्र के इन दिनों में लोक आस्था का केंद्र बना हुआ है। पूरे साल यहां पर दर्शन, पूजा, मुंडन, जनेऊ आदि कार्यक्रम चलता है, परंतु नवरात्र के इन दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ यहां जुट रही है।मान्यता है कि प्राचीन काल में यहां पड़ोसी देश नेपाल के थारू रहते थे। इन्हीं लोगों ने सबसे पहले यहां पूजा पाठ शुरू किया था। कालांतर में लोगों की आस्था और श्रद्धा बढ़ती गई। हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण संस्कार मुंडन, जनेऊ आदि के साथ लड़की दिखाई, सत्यनारायण कथा, अखंड हरिकीर्तन, रामचरित्र मानस का पाठ आदि होने लगा। विश...