जमुई, मार्च 24 -- चन्द्रमंडीह, निज संवाददाता भक्तों की आस्था का प्रतीक है तीनघरा वाली मां दुर्गा। प्रखंड क्षेत्र के तीन घरा गांव में अवस्थित चैती दुर्गा मंदिर में कामना लेकर आने वाले भक्तों की कामना मां अवश्य पूरी करती है। आज तक कोई इनके दरबार से खाली हाथ नही लौटा है इसी कारण इस प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ सालो भर लगी रहती है।मंदिर का इतिहासतीनघरा दुर्गा मंदिर के सयोजक सह अहलाद पांडे के वंशज 80 वर्षीय गोकुल पांडे बताते हैं कि लगभग 200 वर्ष पूर्व निर्मित इस दुर्गा मंदिर में भक्तों की असीम आस्था है । उन्होंने आगे बताया कि उनके पूर्वज एवं वहां के तत्कालिन जमींदार अहलाद पांडे को कोई संतान नही था।संतान प्राप्ति की लालसा में उन्होंने तीन तीन विवाह किये मगर उन्हें एक भी संतान नही हुआ।थक हारकर अपने कुल पुरोहित के परामर्श पर उन्होंने अ...